Site icon 24 News Update

डबोक हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में जोगणिया माताजी दर्शन को निकले युवक की पत्थरों से कुचलकर की थी हत्या

Advertisements

उदयपुर।डबोक थाना क्षेत्र में जोगणिया माताजी के दर्शन के लिए निकले युवक की सरेराह हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे में वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

प्रार्थी श्री हेमेन्द्र निवासी सेक्टर-11, हिरणमंगरी (हाल गुडली, डबोक) ने थाना डबोक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 जनवरी 2026 की सुबह वह अपने साथी शंकरलाल के साथ कार से जोगणिया माताजी जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने मित्र प्रभुलाल, नंदु और लक्ष्मण को भी साथ लिया।

जब कार भूता बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी शंकरलाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वे बात करने के लिए कार से नीचे उतरे ही थे कि अचानक चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ बदमाश वहां आ पहुंचे।

आरोपियों ने शंकरलाल को घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने सिर पर पत्थरों से वार किया और कार पर भी पथराव किया। गंभीर रूप से घायल शंकरलाल को साथी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या का कारण: पुरानी रंजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शंकरलाल और आरोपियों के बीच पहले से आपसी रंजिश थी। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मारपीट के मामले दर्ज होकर चालान न्यायालय में पेश हो चुके हैं। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने मौका पाकर जानलेवा हमला किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना सुखवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक मावली सुश्री आशिमा वासवानी, IPS के सुपरविजन में थानाधिकारी डबोक श्री हुकमसिंह के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया।

आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्य और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे में 6 आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  1. किशनलाल पिता रामा, उम्र 26 वर्ष, निवासी रैबारीयो की ढाणी, गोडवा, डबोक
  2. प्रेमशंकर पिता सकाराम, उम्र 24 वर्ष, निवासी रैबारीयो की ढाणी, गोडवा, डबोक
  3. मोहनलाल पिता केशु, उम्र 34 वर्ष, निवासी रैबारीयो की ढाणी, गोडवा, डबोक
  4. हीरालाल पिता केशु, उम्र 33 वर्ष, निवासी रैबारीयो की ढाणी, गोडवा, डबोक
  5. रोडीलाल पिता चतरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी रैबारीयो की ढाणी, गोडवा, डबोक
  6. कमलाशंकर उर्फ कमलेश पिता चतरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गोडवा, डबोक

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीमें

टीम-01 (थाना डबोक):

टीम-02 (थाना घासा):

कानूनी कार्रवाई

थाना डबोक में प्रकरण संख्या 29/2026 अंतर्गत धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version