24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने हेतु साइबर क्राइम अवेयरनेस एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशनरी आरपीएस मुकेश चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में आज साइबर क्राइम अवेयरनेस एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन प्रोबेशन आरपीएस मुकेशचौधरी के एवं सहायक एएसआई सूरज कुमार एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता के की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन द्वारा की गई अपने उद्धबोधन में जैन द्वारा द्वारा विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और जागरूकता वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताई गई साथ ही मंचासीन अधिकारियों का विद्यालय परिवार की तरफ से पगड़ी उतरना मोमेंटो आदि प्रदान कर स्वागत किया गया आरपीएस चौधरी द्वारा छात्रों को बाल सुरक्षा छात्र जीवन में लक्ष्य का निर्धारण साइबर अपराध फेसबुक इंस्टाग्राम फेक न्यूज़ ओटीपी पासवर्ड आदि पर हो रहे अपराधों के बारे में बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही ठगी होने पर पुलिस सहायता केंद्र पर किस नंबर पर आप सूचित करें इसकी भी विस्तृत जानकारी चौधरी द्वारा दी गई यह विशेष कार्यक्रम पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशों के तहत, एएसआई सूरज कुमार ने मुख्यवक्ता के रूप में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की बारीकियों से अवगत कराया। सूरज कुमार ने बच्चों को बताया कि मोबाइल का संतुलित उपयोग उनके भविष्य को संवार सकता है, वहीं इसका दुरुपयोग उनके केरियर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।डिजिटल और व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा हेतु एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी (OTP) साझा न करें, मजबूत पासवर्ड रखें और लुभावने फर्जी लिंक से सावधान रहें। ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों को अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें साझा करने के खतरों के प्रति आगाह किया गया।गुड टच और बैड टच की समझ: बालिकाओं को विशेष सत्र के माध्यम से ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति आपको असहज (Uncomfortable) महसूस कराए या आपकी गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश करे, तो वह ‘बैड टच’ की श्रेणी में आता है अपराध को न सहें पुलिस ने कड़ा संदेश दिया कि अपराध को सहन करना, अपराध को बढ़ावा देना है। आज की गई छोटी सी अनदेखी कल को विकराल रूप ले सकती है, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत शिक्षकों, माता-पिता या पुलिस को दें कालिका टीम प्रमुख महिला कांस्टेबल स्नेहलता, कांस्टेबल वीरेंद्र और गोविंदसिंह ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें बताया कि पुलिस हमेशा उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए हाजिर है। उन्होंने बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने, समय का सदुपयोग करने और एक जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित कियाविद्यालय प्रशासन और पुलिस टीम ने एकजुट होकर विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली और नैतिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सहायक कैलाशचंद्र गवारिया द्वारा किया गया अंत में पुलिसटीम के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी स्टाफ साथियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सखी वन स्टॉप सेंटर व महिला सशक्तिकरण विषयक गोष्ठी महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं, पावटा चौक पर किया माल्यार्पण