24 News Update खेरवाड़ा, श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर खेरवाड़ा के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर (बीस दुकान) सहित श्री वादेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “ॐ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम्” के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार, क्षेत्र के सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कैलाश जोशी ने बताया कि मंदिर के पट प्रातः 4:30 बजे खोल दिए गए थे। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन के लिए आना शुरू हो गया। प्रत्येक दर्शनार्थी को क्रमबद्ध तरीके से दर्शन एवं पूजा का अवसर प्रदान किया गया तथा सभी भक्तों को मंदिर की ओर से बिल्व पत्र उपलब्ध कराए गए। सावन माह में प्रतिदिन प्रातः रुद्राभिषेक तथा सायंकाल भजन-कीर्तन के पश्चात महाआरती का आयोजन किया जाता है। मंदिर प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है। श्रद्धालुओं को कुरी लाल कलाल की ओर से प्रसाद स्वरूप केले वितरित किए गए। भक्तों ने नंदी महाराज के समीप बैठकर भगवान शिव एवं माता पार्वती से अपने परिवार के कल्याण, सुख-शांति और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान महादेव एवं इंद्रदेव की आराधना भी की गई। वहीं श्री वादेश्वर हनुमान महादेव मंदिर में भी श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी राहुल व्यास के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित किए तथा 108 रुद्राभिषेक संपन्न कराए। पूरे दिन मंदिर परिसर शिवभक्ति और धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सलूंबर भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फैसला, चन्द्रशेखर जोशी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट ने बालिका विद्यालय में वितरित की स्टेशनरी