24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। संसद परिसर के बाहर विपक्ष के कुछ सांसदों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामजी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक आचरण के विरोध में सर्व सनातन समाज, सागवाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।समाज द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष के नाम एक संयुक्त ज्ञापन तैयार कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए तहसीलदार आस्थारानी बामणिया को ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि संसद परिसर के बाहर जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्री राम के विरुद्ध किया गया कृत्य अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है, जो कि आस्था पर आघात एवं संसद की गरिमा तार-तार करने का प्रयास है। भगवान श्री राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में वे पूरे विश्व के लिए त्याग, धर्म, सदाचार और आदर्श शासन के प्रतिमान हैं।ज्ञापन में कहा कि जिस संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है, उसी के परिसर के बाहर इस प्रकार का कृत्य न केवल सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाता है, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द को भी कमजोर करता है। यह सीधे-सीधे संविधान में वर्णित सर्वधर्म समभाव की भावना के विपरीत है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण संपन्न ऑपरेशन संस्कार के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ