Advertisements
24 News Update उदयपुर। थाना बाघपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पावर बाइक पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने और आमजन में भय पैदा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्री वेलाराम के नेतृत्व में मय टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपी संतोष पुत्र रतनलाल, निवासी पालावाड़ा, थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर को पावर बाइक एवं धारदार तलवार सहित पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई में टीम प्रभारी व सदस्य के रूप में थानाधिकारी वेलाराम, स.उ.नि. प्रवीण कुमार, कानि. महेन्द्र सिंह (2761), कानि. कमलेश (1368) एवं कानि. बृज कुमार (3292) शामिल रहे।

