उदयपुर, 7 अक्टूबर। ऋषभदेव थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-48 पर गुजरात नंबर की क्रेटा कार से 41 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस के अनुसार शराब की यह खेप उदयपुर से गुजरात ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने स्टॉप स्टिक की मदद से कार को रोक लिया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। कार की तलाशी में अलग-अलग नंबरों की 14 फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और ऋषभदेव वृत्ताधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रही सफेद रंग की क्रेटा कार संख्या GJ 38 BA 100 में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मेन हाईवे रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान तेज गति से आती क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर वाहन भगाने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा करते हुए कार के आगे स्टॉप स्टिक लगा दी। इससे कार का बायां टायर फट गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे भगाना जारी रखा। बाद में कल्लाजी मंदिर से आगे कनुवाड़ा पुल के पास हाईवे किनारे कार छोड़कर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 15 कार्टन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 4 कार्टन गॉडफादर बीयर, 11 कार्टन कार्लसबर्ग बीयर, 3 कार्टन रॉयल स्टैग के पव्वे और 8 कार्टन रॉयल स्टैग के अद्धे मिले। इस तरह कुल 41 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। इसके अलावा कार में अलग-अलग नंबरों की 14 फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर फरार चालक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद नंबर प्लेटों और वाहन के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम: थानाधिकारी हेमंत अहारी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल शंकरलाल नंबर 2359, कांस्टेबल दिग्पाल सिंह नंबर 404, कांस्टेबल अशोक नंबर 838, कांस्टेबल दिनेश नंबर 3329 और कांस्टेबल चालक सौरभ पाटीदार नंबर 758 शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading