24 News Update उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वाले बिना लाइसेंस गाइडों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई प्रकरण दर्ज किए हैं। पर्यटन थाना उदयपुर द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध गाइडिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।पुलिस के अनुसार 23 मार्च को राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम 2010 की धारा 13(1)(2) के तहत अलग-अलग स्थानों पर कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। आरोप है कि ये लोग बिना वैध लाइसेंस के गाइडिंग कर रहे थे और कमीशन के लालच में पर्यटकों को गुमराह कर परेशान कर रहे थे।कहां-कहां हुई कार्रवाईसूरजपोल स्थित सवेरा गली व बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने, उदियापोल बस स्टैंड, सूरजपोल चौराहा, दूधतलाई तिराहा में कार्रवाई की गई। नामजद आरोपीकार्रवाई में रईस खान (75), निवासी अंबावगढ़ कच्ची बस्ती, मोहम्मद इमरान, निवासी उदयपुर, अब्दुल रशीद (55), निवासी कुंजरवाड़ी, धानमंडी, नाथूलाल (35), निवासी डांग, डबोक, अकबर (45), निवासी मुरखजी मार्ग, अल्फाज हुसैन (27), निवासी कुंजरवाड़ी, धानमंडी, मोहम्मद रफीक (50), निवासी आयड़ को पकड़ा गया। जांच अधिकारीप्रकरणों की जांच विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई हैं। हेड कांस्टेबल रीनू, हेड कांस्टेबल हरिराम, हेड कांस्टेबल रेखा, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल इंद्रा, हेड कांस्टेबल कंसरलाल शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मैग्नस हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप : बार एसोसिएशन ने की डॉ. शिल्पा गोयल एवं डॉ. मनोज अग्रवाल के पंजीयन को रद्द करने की मांग पंच गौरव प्रशिक्षण शिविर में नारी शक्ति का सम्मान, खेल और संस्कारों का मिला संगम