Site icon 24 News Update

बिना लाइसेंस गाइडों पर शिकंजा, पर्यटन थाना की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

24 News Update उदयपुर। पर्यटन नगरी उदयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वाले बिना लाइसेंस गाइडों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई प्रकरण दर्ज किए हैं। पर्यटन थाना उदयपुर द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध गाइडिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार 23 मार्च को राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम 2010 की धारा 13(1)(2) के तहत अलग-अलग स्थानों पर कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। आरोप है कि ये लोग बिना वैध लाइसेंस के गाइडिंग कर रहे थे और कमीशन के लालच में पर्यटकों को गुमराह कर परेशान कर रहे थे।
कहां-कहां हुई कार्रवाई
सूरजपोल स्थित सवेरा गली व बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने, उदियापोल बस स्टैंड, सूरजपोल चौराहा, दूधतलाई तिराहा में कार्रवाई की गई।

नामजद आरोपी
कार्रवाई में रईस खान (75), निवासी अंबावगढ़ कच्ची बस्ती, मोहम्मद इमरान, निवासी उदयपुर, अब्दुल रशीद (55), निवासी कुंजरवाड़ी, धानमंडी, नाथूलाल (35), निवासी डांग, डबोक, अकबर (45), निवासी मुरखजी मार्ग, अल्फाज हुसैन (27), निवासी कुंजरवाड़ी, धानमंडी, मोहम्मद रफीक (50), निवासी आयड़ को पकड़ा गया।

जांच अधिकारी
प्रकरणों की जांच विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई हैं। हेड कांस्टेबल रीनू, हेड कांस्टेबल हरिराम, हेड कांस्टेबल रेखा, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल इंद्रा, हेड कांस्टेबल कंसरलाल शामिल हैं।

Exit mobile version