24 News Update उदयपुर। अंबामाता थाना पुलिस ने होटल संचालक की कार का कांच तोड़ने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है जबकि पुलिस अगर चाहती तो घटना के वक्त ही उसे पकड़ा जा सकता था। पुलिसकर्मी आरोपी के बगल से निकल कर चलते बने। उन पर क्या कार्रवाई की गई है। की गई है या नहीं। यह भी सवाल उठा रहा है।पुलिस के अनुसार आरोपी सुभाष लोहरा (51) पुत्र मोहनलाल, निवासी अंबामाता स्कीम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। घटना 25 मार्च की रात करीब 10:30 बजे जाड़ा गणेशजी चौक स्थित होटल दुर्ग विला के बाहर हुई थी।शिकायतकर्ता आशीष रामस्नेही ने अंबामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि आरोपी ने पत्थर मारकर कार का कांच तोड़ दिया। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें आरोपी सड़क किनारे से पत्थर उठाकर कार पर हमला करते हुए नजर आया। कहा जा रहा है व आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय मौके पर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी साफ-सफाई का कार्य करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत ने प्रतापगढ कलेक्टर द्वारा डीएमएफ के काम रोकने का मुद्दा संसद में उठाया, जांच की मांग की पंच गौरव प्रतिभा खोज तैराकी शिविर में अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं करियर मार्गदर्शन पर विशेष जोर