उदयपुर, 26 जुलाई। जिले में सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले बाइक चालकों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 24 पावर बाइक जब्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने 18 तथा बाघपुरा थाना पुलिस ने 6 पावर बाइक जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की। खेरवाड़ा में 18 पावर बाइक जब्त थाना खेरवाड़ा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई तथा वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा के नेतृत्व में अभियान चलाया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक हाईवे और सार्वजनिक मार्गों पर तेज रफ्तार में पावर बाइक चलाकर व्हीली, जिग-जैग ड्राइविंग और अन्य खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर 18 पावर बाइक जब्त कीं और सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बाघपुरा में भी सख्ती, 6 बाइक जब्त इसी अभियान के तहत थाना बाघपुरा पुलिस ने भी स्टंट करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 6 पावर बाइक जब्त कीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गोपाल सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों को रेसिंग ट्रैक बनाने और खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस टीम की भूमिका बाघपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई में थानाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, सहायक उपनिरीक्षक योगेश नागदा, हेड कांस्टेबल गोपाल, हेड कांस्टेबल भैरूलाल, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र सिंह, कमलेश, शंकरलाल और सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील उदयपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी से बचें। इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन को भी गंभीर खतरे में डालती हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार 396 सिंधी परिवारों को भूखंड दिलाने की मांग, सांसद मन्नालाल रावत बोले- समाधान के लिए हरसंभव प्रयास होगा, निकाय चुनाव में सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व देने का भी उठाया मुद्दा