24 news Update जोधपुर। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जोधपुर सर्किट हाउस में कफ सिरप को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस दवा से मौतें नहीं हुई हैं और इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि दवा की दो बार गहन जांच करवाई गई, जिसमें कोई घातक प्रभाव नहीं पाया गया। मंत्री ने कहा कि यदि किसी सरकारी हॉस्पिटल में अब भी यह दवा लिखी जा रही है, तो इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने दवा के चार चरणों में होने वाली जांच की प्रक्रिया का भी विवरण दिया।
जब उनसे SMS हॉस्पिटल में एक बच्चे की आंख निकालने और परिजनों को जानकारी न देने के सवाल पूछे गए, तो मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। हनुमान बेनीवाल के एसओजी जांच के प्रस्ताव पर मंत्री ने कहा कि वह हर मामले में एसओजी जांच की बात करते हैं।
कफ सिरप विवाद: प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर

Advertisements
