कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। राज्य सरकार के निर्देश पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पंचायत समिति निम्बाहेड़ा द्वारा निकाली जा रही संविधान स्वाभिमान रथ यात्रा को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पंचायत समिति के विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रथ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि यह रथ 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिनों में पंचायत समिति क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर भारत के संविधान निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान एवं उनकी जीवनी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।रथ यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी नगर अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, पंस विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, कोतवाली थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा, एविविएनएल के अधीक्षण अभियंता पीसी बेरवा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर, आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट द्वारा महिलाओं हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया याद, डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया नमन