24 News Update शाहपुरा (भीलवाडा). शहर में कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज शाहपुरा बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शाहपुरा उपखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर एवं नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत ने किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माननीय राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं:1.बायपास मार्ग निर्माण में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए,दोषी ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो,2.अधूरा निर्माण कार्य तुरंत पूर्ण किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शाहपुरा बायपास अब तक पूर्ण रूप से चालू नहीं हो पाया है, फिर भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है — जो स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।नरेंद्र कुमार रैगर (विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस) ने कहा“यह केवल टूटी सड़क नहीं है, यह जनता के टूटे हुए विश्वास का प्रतीक है। कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता को उनका हक दिलवाएगी।”रमेश सेन (कार्यवाहक नगर अध्यक्ष, कांग्रेस) ने कहा:“भाजपा सरकार की निष्क्रियता और गहराते भ्रष्टाचार ने शाहपुरा की विकास योजनाओं को चौपट कर दिया है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।”प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्टाचार मुक्त शाहपुरा” की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादूराम चावला अर्जुन सिंह राणावत नंदकिशोर टेलर सत्यनारायण पाठक रामप्रसाद धाकड़ माणक घुसर अजय मेहता प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा एडवोकेट अनिल शर्मा पहलवान मंसूरी युवा नेता मिंकू पोंडरिक यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष राम सिंह मीणा मंडल अध्यक्ष हनुमान महावीर बैरवा वैष्णव रामचंद्र बेरवा नगर महामंत्री ओम सिंधी सुनील पाराशर मंडल अध्यक्ष सांवरलाल कुमावत देवरिया सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंती नगर यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पोंडरिक पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश फमड़ा शिवराज आचार्य यूनुस खान मिट्ठू लाल प्रजापत कुलदीप राजवीर गुर्जर कुलदीप यादव शिवराज रेगर सांवरलाल कुमावत कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने जनाक्रोश को और बल दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ प्रवर समिति में मनोनीत दौराई (अजमेर)-गोड्डा के बीच साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन, 26 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन रवाना होगी