24 News Update उदयपुर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके नवनिर्मित कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी युवा भारत के स्वप्नदृष्टा थे, जिन्होंने देश की दिशा बदलने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करके युवाओं को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार दिया। सूचना एवं संचार क्रांति, कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी विकास की नींव भी राजीव गांधी के नेतृत्व में ही पड़ी, जिसकी वजह से आज भारत वैश्विक मंच पर आईटी और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर है।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, उदयपुर ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कटारा, सलूंबर कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा, सुनील कुमार भजात, रामलाल गायरी, गुलाब सिंह राव, प्रधान राधा देवी परमार, प्रधान गंगाराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, रूपलाल मीणा, रायसाराम खैर, खेमराज मीणा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़सिंह सिसोदिया, महासचिव भूपेन्द्र चौहान, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, भगवानलाल अहीर, सचिव धनपाल जैन, रतनलाल पूर्बिया, गोपाल सरपटा, दिनेश औदिच्य, महेंद्र डामोर, सुंदरलाल मीणा, लक्ष्मीलाल सोनी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि वे स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की आमली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर एलडीसी और सरपंच में विवाद उदयपुर में चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, दोपहर में बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा, तापमान 40 से कम उमस ने किया परेशान