24 News Update उदयपुर। केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस 17 मार्च को उदयपुर में धरना-प्रदर्शन करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ईंधन संकट के मुद्दे को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक प्रबंधन के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर संकट की स्थिति पैदा हुई है, जिससे आमजन पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।इसी के विरोध में 17 मार्च, मंगलवार को सुबह 11 बजे देहली गेट स्थित शांति जी एवं आनंदी जी स्मारक के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों—सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बछार गांव में महिलाओं को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी पिछोला में डीजल-पेट्रोल नावों पर कार्रवाई, लेकिन ‘दो नंबर के बोटिंग तंत्र’ पर चुप्पी क्यों?