24 News Update नरेन्द्र कुमार रेगर विधायक प्रत्याक्षी कॉग्रेस शाहपुरा बनेडा ने बताया की आपको विदित है चुनाव आयोग द्वारा SIR की प्रक्रिया चलाई जा रही है SIR प्रक्रिया के तहत् दिनाक 15-जनवरी 2026 तक वोटर लिस्ट शुद्धीकरण हेतु आवेदन लेकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन एक राजनीतिक दल द्वारा नियम विरूद्ध बडी सख्या मे कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम सुची से हटाने हेतु बल्क मे आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे है । नियमानुसार इलेक्ट्रोल मेन्यूअल 2023 के पैरा संख्या 11.3.2(2) के अनुसार बल्क आवेदन प्राप्त नही किये जा सकते है। नियमानुसार व्यक्तिगत मतदाता द्वारा केवल एक फार्म एंव राजनैतिक दल के अधिकृत बीएलए 2 द्वारा एक दिन मे 50 फार्म ड्राफ्ट रोल तैयार होने की प्रक्रिया मे दिये जा सकते है । ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के पश्चात व्यक्तिगत मतदाता द्वारा केवल एक फार्म ओर ऑब्जेक्शन के लिए राजनैतिक दल के अधिकृत बीएलए -2 द्वारा एक दिन मे 10 आवेदन दिये जा सकते है। भाजपा नेताओ द्वारा वोटर लिस्ट से मतदाताओ के नाम काटने व जोडने हेतु जो आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे है। उनके सन्दर्भ मे जानकारी प्राप्त हुई है जो नियम के विपरीत अधिक सख्या मे पुर्व से प्रिन्टेड फार्म बल्क मे जमा करवाये जा रहे है जिनकी जाचं होना अति आवश्यक है।
शाहपुरा बनेडा विधानसभा के मुख्य बूथ जहा पर कॉग्रेस विचारधारा के मतदाता निवास करते है जो कही वर्षो से उस बूथ के निवासी है ओर उस बूथ पर उनकी जमीन है ऐसे मतदाताओ के नाम से हजारो की सख्या मे मतदाता सुची से नाम हटवाने के लिए आपत्तिया लगाई गई है। जिसके तहत् एक राजनैतिक दल द्वारा सरकारी बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है जो नियम विपरीत होते हुये नियम विरूध्द है।अत:लोकतन्त्र व सविधान की रक्षा करते हुये शाहपुरा बनेडा के मतदाताओ के साथ निर्वाचन विभाग न्याय करे। नियम विरूद्ध एक भी मतदाता का नाम मतदाता सुची से नही हटे ओर नियम विरूद्ध बल्क मे गलत हस्ताक्षर से फर्जीवाडे करके आपत्तिया दी गई है जिन व्यक्ति पर हम कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए कानून के विशेषज्ञो जानकारी जुटा रहे है अगर जरूरत पडती है तो हम ऐसे लोगो पर कानूनी कार्यवाही करवायेगे।जिससे भविष्य मे प्रशासनिक ईकाईयो का मजाक नही बने। संवैधानिक मुल्यो की रक्षा हो सके।उक्त ज्ञापन धरना प्रदर्शन मे निम्न ब्लाक अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेडा ब्लाक अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी नगर अध्यक्ष रमेश सेन, नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष पुर्व नमन ओझा, मण्डल अध्यक्ष प्रधान चाडा, हरिगुर्जर, कैलाश भाटी, सावर लाल कुमावत, शकर लाल रेगर, ताज मोहम्मद, हनुमान वैष्णव, इकबाल शाह आरिफ मोहम्मद, सरपंच भगवत सिह, सावत खॉ, सलीम खॉ, नवाब खॉ, महावीर कुमावत बनेडा,दीपेन्द्र सिह, राम सिह मीणा, इकबाल पार्षद, सुरेश शर्मा, व अनेक कॉग्रेसी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading