ए ब्लॉक कांग्रेस ने सार्वजनिक माफी की मांग की, शंकर चंदेल बोले- राजनीतिक विरोध का जवाब व्यक्तिगत टिप्पणियों से नहीं, कामकाज से दें मुख्यमंत्री उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को उदयपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल के नेतृत्व में चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शंकर चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। अशोक गहलोत तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी राजस्थान की राजनीतिक संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का जवाब तथ्यों और सरकार के कामकाज से दिया जाना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणियों से नहीं। चंदेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय सरकार राजनीतिक बयानबाजी में उलझी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने ‘मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाय-हाय’ और ‘अशोक गहलोत का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान’ के नारे लगाए। प्रदर्शन में कमल चौधरी, धर्मेंद्र राजोरा, धर्मेश मालवीय, नजमा मेवाफरोश, पार्षद अजीत चौधरी, पार्षद साजिद खान, पार्षद रोहित मेघवाल, तसलीम खान, गोविंद घावरी, विजय बेनीवाल, जावेद खान, शाहिद मंसूरी, राजेश तंवर, मोहन चंदेल, विशाल चौधरी, तखत सिंह, विनीत चंदेल, दीपांशु छापरवाल, ऋषि छापरवाल और भानु घावरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिकारियों ने दो हिरण मार पेड़ पर उल्टा लटकाया, तीसरे के पीछे दौड़े तो जागे ग्रामीण सात माह से मानदेय का इंतजार, कैसे मनेगी दीपावली? उदयपुर के 5704 सहित प्रदेश के एक लाख से अधिक कुक कम हेल्पर आर्थिक संकट में