उदयपुर, 14 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज किए गए अपराधिक मामले की कड़ी निंदा की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, महासचिव भूपेन्द्र चौहान प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा और खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों को अपने विचार लोकतांत्रिक ढंग से रखने का समान अधिकार प्राप्त है। विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। नेताओं ने भाजपा पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला पावरलिफ्टिंग संघ की बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न, चयनित खिलाड़ी कोटा में राज्य स्तरीय मुकाबले में करेंगे भागराष्ट्रीय पदक विजेताओं और कोचों का हुआ सम्मान उदयपुर: नर्सेज एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र, शीघ्र समाधान की अपील