नगर की शांति व्यवस्था व भाई चारे को कायम रखे-पुलिस अधीक्षक रूपसिंह


24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पुलिस थाना परिसर में गुरूवार को मोहर्रम की तैयारीयो को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित हूई बैठक में पुलिस अधीक्षक रूप सिंह व थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने मेम्बर से नगर की शांति व्यवस्था व भाई चारे को कायम रखते हुए मोहर्रम मनाने का आव्हान किया।
बैठक उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल जाट,पुलिस उपअधीक्षक रूपसिंह व थाना प्रभारी मदनलाल खटीक की उपस्थित में आयोजित हूई। बैठक मे पुलिस उपअधीक्षक रूप सिंह, थाना प्रभारी खटिक ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत सूचना दें तथा सागवाडा जिस पर भाई चारे के रूप में जाना जाता है उसकी प्रकार उसे कायम रखते हुए शांतिपूर्वक भाई चारे के साथ त्यौहार मनाये तथा किसी प्रकार के शरारती तत्व नजर आये तो तुरन्त पुलिस को सुचना दे। उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल जाट ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान पुलिस उपअधीक्षक सिंह ने कहा मुहर्रम के दौरान चिन्हित स्थानों पर गश्ती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखे तो तुरन्त पुलिस थाने में जानकारी देने की बात की गई। बैठक में नगर इकबाल लखारा, गफार शेख, आदिल शेख, दलीचन्द्र बुनकर,प्रकाश खटिक नीरज पंचाल, सहित नगर व आस-पास के सीएलजी मेम्बर उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading