24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के पीएम श्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागवाड़ा में कक्षा दसवीं का आशीर्वाद समारोह एवं कक्षा बारहवीं का विदाई समारोह के साथ वार्षिकोत्सव 2026 का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार भट्ट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सागवाड़ा मुख्य अतिथि, पीटीए अध्यक्ष उमाकांत व्यास की अध्यक्षता में एवं देवशंकर सुथार, विश्वनाथ पंड्या, विभागीय प्रतिनिधि देवीलाल पाटीदार, कुबेरलाल जोशी, के.पी. सिंह चिखली, महिपाल अहारी, जगदीश मोची, प्रकाश खटीक, इकबाल शेख, दिलीप पटेल, केशव बारोट, राजूभाई बर्तन वाला, प्रेरणा शाह, तिलक नंदिनी शाह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजन हुआ। ईश वंदना के पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान वेलचंद पाटीदार ने किया।विद्यालय के शैक्षिक, सह-शैक्षिक एवं भौतिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों, भामाशाहों का प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री वेलचंद पाटीदार को विशिष्ट उपलब्धियों हेतु साफा बांधकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा उपयोगी टिप्स बताते हुए आशीर्वचन प्रदान किए। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन मयंक कुमार भट्ट, विनोद कुमार पंड्या, विरल जैन व आभार मुकेश कुमार भावसार ने व्यक्त किया।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य उमेश पाटीदार, प्राध्यापक रंजना पाटीदार, पीयूष पुरोहित, शिवराम मोची, मयंक कुमार, वीरेंद्र सिंह राव, तसनीम रज़ा, रतनलाल रेबारी, निधि दीक्षित, चंद्रकांता सतिया सिंधी, वीरेंद्र सिंह राव, योगेश कुमार सुथार, संदीप कुमार जोशी, विपुल भट्ट, सुंदरलाल, उपेंद्र भट्ट, देवेंद्र कुमार भट्ट, मोहम्मद शाकिर, अर्जुनलाल राठौड़, विमलेश पाटीदार, नवनीत कुमार भट्ट, सूरजमल डेंडोर, रेखा जैन, नेहल पाटीदार, भरतलाल भागरिया, चिन्मय सोमपुरा, मुकेश कुमार भट्ट सहित कई विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वीबी जी राम जी योजना बनेगी गांवों और गरीबों के विकास की रीढ़: मल्लाड़ा चौपाल में बोलीं विधायक शांता देवी मुझे दास बनाकर रख लेना प्रभु तुम अपने चरणों में ….. सहित भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त