24 News Update उदयपुर। गोगुन्दा थाना क्षेत्र के मोडी गांव में वाहन टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार युवक को कथित रूप से कार से टक्कर मारने का प्रयास करने के बाद आरोपियों ने विवाह समारोह में पहुंचकर लाठियों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोडी निवासी चम्पालाल मेघवाल पुत्र स्वर्गीय अमरजी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने भाइयों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद कार चालक शराब के नशे में लाठी लेकर आया और प्रार्थी तथा उसके भाइयों के साथ मारपीट करने लगा। घटना के समय प्रार्थी के घर विवाह समारोह आयोजित था। आरोप है कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिन्होंने लाठियों से हमला किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकियां भी दीं।पुलिस ने मामले में कुकाराम पुत्र डालूराम मेघवाल निवासी मोडी तथा मोतीलाल पुत्र नाथूजी मेघवाल निवासी मोडी सहित अन्य सात जनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 189(2) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक हरिसिंह को सौंपी गई है। गोगुन्दा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित यातायात मास्टर प्लान पर सांसद संग मंथन करेगा सिटीजन सोसायटी, उदयपुर के भविष्य का खाका तैयार करने की कवायद