24 News Update डूंगरपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चितरी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन सवार पुलिस के निशाने पर रहे।पुलिस कार्रवाई में सबसे ज्यादा फोकस पावर बाइक सवार युवाओं पर रहा। जांच के दौरान स्टंटबाजी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाए गए 23 पावर बाइक चालकों के वाहन डिटेन किए गए। वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चार चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए।चितरी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया ने बताया कि यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करना है जो अपनी लापरवाही से स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं।कार्रवाई के दौरान कुल 27 वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने उनसे 9 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।यातायात अभियान के साथ-साथ पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों मोर्चों पर अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आमजन को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बारात निकलती उससे पहले पहुंच गई पुलिस, डूंगरपुर में नाबालिग दूल्हे का बाल विवाह रुकवाया टीएसपी शिक्षक भर्ती मामले में सक्रिय हुए विधायक डेचा, शिक्षा मंत्री से की विशेष मुलाकात