मौसमी बीमारियों के प्रभावी रोकथाम हेतु स्वास्थ्य दल आपके द्वार भ्रमण सुनिश्चित करें 24 News Update Udaipur. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला परिषद सभागार में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ , एडिशनल सीएमएचओ, डीपीसी आरएमएससी,एसएमओ डब्ल्यूएचओ, शहर प्रभारी,डीपीएम,यूपीएम ,डीएनओ, प्रतिनिधि यूएनएफपीए, बीसीएमओ, बीपीएम और जिले के सीएचसी प्रभारियों ने भाग लिया। सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि मौसमी बीमारियो के फैलने का खतरा अभी भी है, किसी भी क्षेत्र में मौसमी बिमारियों के होने पर इसकी सूचना तुरंत सीएमएचओ कार्यालय को दे ताकि समय पर टीमों को भेज कर कार्यवाही की जा सके और कोई अनहोनी नहीं हो पाये। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की जांच करने को कहा। महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जांचें एवं एनसीडी जांच कर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रथम त्रैमासिक में ही रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें। कलक्टर महोदय द्वारा इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पेकेज बुक करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी केस बढ़ाने के निर्देश दिए। कोटडा , झाड़ोल, फलासिया में केस बढ़ाने के लिए कहा हैं। ।पीपीआईयूसीडी में शहरी क्षेत्र, सायरा और ऋषभदेव को इसे सुधारने के निर्देश दिए । परिवार कल्याण के साधन मंगवाने हेतु आनलाइन इंडेंट करवाने के निर्देश दिए। आर सी एच की समीक्षा में डीएनओ प्रताप सिंह ने बताया कि एएनसी रजिस्ट्रेशन गोगुंदा और सायरा में समय पर करने को कहा है।संस्थागत प्रसव कम होने पर कोटडा, गोगुंदा और फलासिया को स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए।जेएसवाई और लाडो योजना के पेमेंट के गेप को कम किया जाना है । इसमें और सुधार करने के निर्देश दिए। मिसिंग डिलिवरी में झाड़ोल, कोटडा और उदयपुर शहर को सुधार करने के सीएमएचओ ने निर्देश दिए। एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ अक्षय व्यास ने बताया कि 12 अक्टूबर से पल्स पोलियों अभियान शुरू किया जायेगा।वल्लभ नगर, कुराबड़ और सायरा में पूर्ण टीकाकरण करने के निर्देश दिए । उदयपुर जिले में टीकाकरण की स्थिति अच्छी है। सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि मां वाउचर योजना में आवश्यकतानुसार वाउचर बनाने और एक महीने में सोनोग्राफी करवाना सुनिश्चित करें।जन्म प्रमाण पत्र पीसीटीएस आईडी से जारी करने के निर्देश दिए । डिप्टी सीएमएचओ डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक मौसमी बीमारियो को उदयपुर जिले में फैलने से रोकने में सफल रहे हैं। मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित बीमारियो को रोकने के लिए सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वल एक्टिविटी की जा रही है। शहर में चिकित्सा विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है ।प्रत्येक शनिवार सभी चिकित्सा संस्थानों द्वारा गतिविधियां की जा रही है। चिकित्सा प्रभारियों को मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि जिले में अभी तक स्थिति नियंत्रण में है परंतु आने वाले दिनों में मच्छर जनीत बिमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है इसलिए हमें और अधिक गतिविधियां करनी होगी। एनसीडी नोडल डॉ प्रणव भावसार ने बताया कि एन सी डी की रेंकिंग बढानी है। 30 वर्ष से अधिक के लोगों को एनसीडी के तहत पंजीकृत करना है। आशाओं और एएनएम को अपनी आईं डी से पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए । आभा आईडी बनाकर सभी एनसीडी मरीजों की पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री करवाने को कहा। जिला क्षय अधिकारी डॉ आशुतोष सिंघल ने बताया कि जिले टीबी संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग कर जांच करवाई जाये। टीबी के रोगियों की एच आई वी की जांच करवाई जाये। नाट टेस्ट 200% तक बढ़ाने के लिए कहा है। निक्षय आईडी बनाने में उदयपुर ने अच्छा काम करते हुए रेंकिंग में अच्छा सुधार किया है। डीपीसी आरएमएससी डॉ मोहन सिंह धाकड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत जहां जांचें कम हो रही है उसे बढ़ाया जाये। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आम उत्पादन हेतु जालमपुरा में कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम उदयपुर सहित राजस्थान के सातों संभागों में 15 नवंबर को ”घूमर फेस्टिवल 2025” का भव्य आयोजन