24 News update उदयपुर। शहर में 27 जून को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के चलते आमजन की सुविधा को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के समय में परिवर्तन किया गया है।स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि 27 जून को शहर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसमें आमजन की सुविधा को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर दो दिन के लिए दिनांक 26,27 जून को जल आपूर्ति समय में परिवर्तन किया गया है।यह रहेगी जल आपूर्ति की व्यवस्थास्मार्ट सिटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान के अनुसार दिनांक 26 जून को वार्ड 50,59 के अमल का कांटा, खेरदीवाडा, मुखर्जी चौक, कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी क्षेत्र में आपूर्ति का समय दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक का रहेगा। वार्ड 5,55 के गोगावतवाड़ी, इलाजिका नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, जोस्टेल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहित जी का खुरी, भेरू घाटी, बारी घाट एवं वार्ड 54,58,59 के कुमारवाडा, मुखर्जी चौक, इमली चौक, नयाघर का मोहल्ला, नायकाबाद, सिंधी बाजार, कमल गली, भड़भूजा घाटी क्षेत्र में आपूर्ति का समय 4.30 बजे से 7.10 बजे तक का रहेगा। वार्ड 57 के छोटा भोईवाड़ा, बड़ा भोईवाड़ा, आदेश्वर कॉलोनी, लुक्रमान मार्ग, खार भोईवाड़ा, धींबर भोईवाड़ा, मौचियों का नोहरा, सोनियों की गली, वार्ड 53 के कसारों की ओल, मेहतो का टिंबा, घानेराव की घाटी क्षेत्र में आपूर्ति का समय 7 बजे से 9 बजे तक का रहेगा। वार्ड 54,56,57 के मेहताजी की खिड़की, मोती चौहटा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंगवट वाड़ीयो की सेहरी, बापना गली, काज़ी वाड़ा, मोइदपुरा, नज़ाम मार्ग क्षेत्र में आपूर्ति का समय रात्रि 8.55 बजे से 11.30 बजे तक का रहेगा। वार्ड 51 की हेलावाडी क्षेत्र में आपूर्ति का समय 10.05 बजे से 12 बजे तक का रहेगा। वार्ड 52,53 के वारियों की घाटी, सोलंकियों की घाटी, ऊँटों का कारखाना, चिंतामणि घाटी, वार्ड 50,51 के गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कांजी का हाटा क्षेत्र में आपूर्ति का समय 11.45 बजे से 14 बजे तक का रहेगा। वार्ड 12 के नागा नगरी, हनुमान घाट, नागरवाड़ी, खोड़ी इमली, बिंदेर हवेली, बागारों का नोहरा, ब्रह्मपोल, अंबापोल, जाड़ा गणेश जी, अमराई रोड, वार्ड 55,56 के बिचू घाटी, महावतवाड़ी मस्जिद, चित्रकला मार्ग, दसोरा गली, रज़ा चौक, केलवा हाउस क्षेत्र में आपूर्ति का समय 13.45 बजे से 16.30 बजे तक का रहेगा। वार्ड 53 के पिचोली क्षेत्र एवं वार्ड 55 के जाटवाड़ी, चित्तोड़ा का टिंबा, कल्लेसात, इमली घाट, पढिया मार्ग क्षेत्र में आपूर्ति का समय 16.30 बजे से 18.30 बजे तक का रहेगा। वहीं दिनांक 27 जून को वार्ड 53,58 के जड़ियों की ओल, भंडारियों की घाटी, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दात्या भैरू, श्रीनाथ मार्ग, हुमडॉ की सेहरी क्षेत्र में आपूर्ति का समय 4.30 बजे से 7 बजे तक का रहेगा। वार्ड 5,52,55 के जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गाड़िया देवरां, नावघाट, पांडुवाड़ी, गणेशघाटी, नानी गली क्षेत्र में आपूर्ति का समय 4.30 बजे से 9.30 बजे तक का रहेगा। वार्ड 51 के रावजी का हाटा, रंग निवास पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी गोराजी क्षेत्र, नाइयों की तलाई, पीपलेश्वर महादेव जी की गली, पासवान जी की गली, नज़र बाग़ क्षेत्र में आपूर्ति का समय 7 बजे से 9.30 बजे तक का रहेगा। वार्ड 54,55 के करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गंगा गली क्षेत्र में आपूर्ति का समय 9.15 बजे से 11.30 बजे तक का रहेगा। वार्ड 56 के सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा, जाट वाड़ी, सुथारवाड़ा, बस्तीरामजी की बाड़ी, हाथीपोल, पांढैया मार्ग, नईवाड़ा चौक क्षेत्र में आपूर्ति का समय 9.15 बजे से 11.40 बजे तक का रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘अंत्योदय संबल पखवाड़ा’ —जहां अंतिम व्यक्ति की आँखों में आशा जगे — वहीं सच्चा सुशासन :: ✨ विशेष आलेख ✨:: जयेश पंड्या हिस्ट्रीशीटर नारायण सिंह की ‘302 नंबर’ वाली स्कॉर्पियो जब्त करने के आदेश