4 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर विनय क्रिकेट क्लब पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी चंद्रपाल सिंह को राजस्थान (सीनियर ) रणजी ट्रॉफी टीम के फ़ील्डिंग कोच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
यह जानकारी देते हुए विनय क्रिकेट क्लब के संस्थापक सचिव यशवन्त पालीवाल ने बताया कि चन्द्रपाल सिंह चुंडावत (सीटु) ने राजस्थान के लिए जुनियर वर्ग से लगाकर सीनियर वर्ग तक सभी फॉर्मेट में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया है। , क्लब कि प्रवक्ता ममता राठौर ने बताया कि चन्द्रपाल सिंह गत वर्ष बीसीसीआई द्वारा आयोजित नेशनल क्रिकेट अकादमी में आयोजित परीक्षा में डिक्टेशन अंको के साथ लेवल 1 परिक्षा उत्तीर्ण कर बीसीसीआई लेवल 1 कोच की योग्यता अर्जित की है , इस साल पूरे राजस्थान से एक मात्र कोच है जो लेवल – २ के लिए भी क्वालीफाई हुए है। , उदयपुर के चन्द्रपाल सिंह वर्तमान में विनय क्लब द्वारा संचालित बी एन क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ीयो को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे स्वयं भी अपने समय में राजस्थान टीम के श्रेष्ठ फिल्डर की श्रेणी में आते हैं। ,राजस्थान क्रिकेट संघ कि ऐडहॉक कमिटी के संयोजक दिन दयाल जी कुमावत ने राजस्थान के सभी वर्गों के लिए कोचिंग एवं सपोर्टिंग स्टाफ की नियुक्ति करते हुए यह पत्र जारी किया है। जिसमें चंद्रपाल के अलावा उदयपुर के ही निखिल डोरु सीनियर टीम का बैटिंग कोच, मनीष वर्मा को अंडर -16 टीम का बॉलिंग कोच एवं किंचित नागर को अंडर 14 टीम के लिए ट्रेनर नियुक्ति किया है।
चंद्रपाल सिंह चुंडावत बने राजस्थान रणजी ट्रॉफी टीम के फ़ील्डिंग कोच

Advertisements
