Site icon 24 News Update

उदयपुर के विनय क्लब के रोहित सिंह का इंडिया ग्रीन टीम में चयन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। दिव्यांग क्रिकेट क्षेत्र में झीलों की नगरी उदयपुर विनय क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रोहित सिंह सिसोदिया का चयन एलीट ट्रॉफी 2025 के लिए इंडिया ग्रीन टीम में हुआ है।
विनय क्रिकेट क्लब के संस्थापक सचिव व पूर्व राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी यशवन्त पालीवाल ने बताया कि फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया(च्ब्ब्।प्) द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(ठब्ब्प्) के सहयोग से चेन्नई में 30 जुलाई से 1अगस्त तक तीन दिवसीय टी -20 एलिट ट्रॉफी 2025(म्सपजम जतवचील 2025) के लिए 3 टीमो का गठन किया गया है। इंडिया ग्रीन टीम, इंडिया रेड टीम ओर इंडिया ब्लू टीम घोषित की गई, जिसमें राजस्थान से एकमात्र खिलाड़ी उदयपुर विनय क्रिकेट क्लब के रोहित सिंह सिसोदिया का इंडिया ग्रीन टीम के लिए किया गया।
विनय क्रिकेट क्लब द्वारा संचालित बी.एन. क्रिकेट एकेडमी की प्रवक्ता ममता राठौर ने बताया कि रोहित सिंह सिसोदिया गत चार वर्षो से राजस्थान दिव्यांग टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,वह विनय क्रिकेट क्लब की ओर से सीनियर टीम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में लगातार खेलते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। रोहित सिंह बायें हाथ के स्पिनर गेंदबाज वह मध्य क्रम बल्लेबाज हैं वह नियमित रूप से रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं बीसीसीआई लेवल 1 कोच चंद्रपाल सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं, इसी के परिणाम फल स्वरुप आज भारत के श्रेष्ठ स्पिनर गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं।
उनके क्रिकेट कोच चंद्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि रोहित माई माह में रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित अटल बिहारी वाजपेई समृद्धि कप 2025 में मेक इन इंडिया से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया एवं अपनी गेंदबाजी बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण से सभी को प्रभावित किया उनके इस प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें इंडिया ग्रीन टीम में चुना गया है।
रोहित 26 जुलाई को चेन्नई के लिए रवाना होंगे, रोहित के चयन पर बी.एन. क्रिकेट एकेडमी में विनय क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों पूर्व खिलाड़ियों शहर के कई क्रिकेटरों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version