Site icon 24 News Update

बुजुर्ग से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लेकर फरार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की एक और वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वारदात 9 अप्रैल को शाम करीब 4:56 बजे पुरोहितों की मादड़ी इलाके में हुई। पीड़ित वालूराम डांगी (60), निवासी लकड़वास हाल रोड नंबर 4, पुरोहितों की मादड़ी, अपने घर के पास थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने मौका देखकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने रात 10:15 बजे प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर बुजुर्गों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

Exit mobile version