24 News Update उदयपुर। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचरों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। धानमंडी थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहली वारदात 16 जुलाई को शोभायात्रा के दौरान रात करीब 8:30 बजे हाथीपोल स्थित खटीकवाड़ा महादेव मंदिर के पास हुई। शांति नगर, सुखेर निवासी 47 वर्षीय ललिता राजपूत पत्नी जीवनसिंह राजपूत रथयात्रा में दर्शन के लिए शामिल थीं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी। काफी तलाश के बावजूद चेन का पता नहीं चलने पर उन्होंने धानमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।इसी दौरान रात 8 बजे दूसरी वारदात भी रथयात्रा मार्ग पर हुई। हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित महावीर नगर निवासी 62 वर्षीय रमेशचंद्र मारू पुत्र पृथ्वीराज मारू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रथयात्रा के दौरान भीड़ के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके तथा उनके साथ मौजूद महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना का पता तब चला जब भीड़ से बाहर निकलने पर गले से आभूषण गायब मिले।दोनों घटनाओं से स्पष्ट है कि रथयात्रा जैसी भीड़भाड़ वाली धार्मिक यात्रा में सक्रिय चेन स्नेचर श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब घटनास्थलों और रथयात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। धानमंडी थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात की जांच उपनिरीक्षक चन्द्रदीप तथा दूसरी वारदात की जांच उपनिरीक्षक संजय कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज पंचवटी सर्कल के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज