24 News Update उदयपुर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने वाले 100 से अधिक कैंसर योद्धाओं के सम्मान में बुधवार को जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल, बेडवास में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञों, चिकित्सकों और आमजन की मौजूदगी में कैंसर से जूझकर विजयी हुए मरीजों के अदम्य साहस को नमन किया गया।मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र राठौड़ ने कहा कि निजी क्षेत्र में जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ कैंसर उपचार में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। मरीजों का बढ़ता विश्वास और संख्या अस्पताल की गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि टोमोथेरेपी और अत्याधुनिक पीईटी-सीटी स्कैन मशीन पूरे राजस्थान में केवल जीबीएच के पास उपलब्ध है, जो चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन एवं अमेरिका में कार्यरत विश्वविख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कहा कि कैंसर को हराना पूरी तरह संभव है। भारत में लगभग 70 प्रतिशत कैंसर से बचाव संभव है, जबकि शेष मामलों में जागरूकता, समय पर जांच और आधुनिक उपचार से तीन-चौथाई मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ किया जा सकता है। उन्होंने कैंसर योद्धाओं से समाज में जागरूकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रेणु खेमेसरा, जो स्वयं पिछले 30 वर्षों से कैंसर से संघर्ष कर रही हैं, ने भावुक संबोधन में कैंसर योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। कैंसर योद्धा धनकुंवर ने अपनी संघर्ष यात्रा साझा करते हुए कहा कि उन्होंने शिव की तरह विष पीकर कैंसर को हराया है, इसलिए उनका जीवन साधारण नहीं है।इस अवसर पर कैंसर योद्धाओं का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कैंसर के कारणों और बचाव पर आधारित नाट्य मंचन व नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को गहरा संदेश दिया। कैंसर योद्धाओं के अनुभव साझा होते ही माहौल भावुक हो उठा। अमेरिकन मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनय जोशी, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोवार, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डॉ. दिनेश कोठारी, डॉ. मुकेश बजटिया, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मनन सूरपुरिया, डॉ. सचेत सक्सेना, डॉ. नारायण अधिकारी सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अंत में सभी ने गुब्बारे उड़ाकर ‘कैंसर पर जीत संभव है’ का संदेश दिया।ब्रेस्ट क्लिनिक का शुभारंभकार्यक्रम के दौरान ब्रेस्ट क्लिनिक का शुभारंभ भी किया गया। यहां नियमित रूप से डॉ. गरिमा मेहता द्वारा ब्रेस्ट संबंधी रोगों का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर ने राजस्थान पर्यटन के साथ किया आधिकारिक पोस्टर जारी राष्ट्रीय मंच पर सेंट एंथनी के छात्रों की चमक, राजस्थान से एकमात्र चयनित विद्यालय