24 News Update उदयपुर। उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत दूसरे दिन कैटरिंग मेले का शुभारंभ आरके सर्किल स्थित कृष्णा वाटिका में भव्य रूप से किया गया। मेले का उद्घाटन चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर विधिवत मेले की शुरुआत की गई। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और व्यापारियों से संवाद किया।उद्घाटन अवसर पर समिति के पदाधिकारी, कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेले की भव्यता, बेहतर व्यवस्थाओं एवं इसकी व्यापारिक उपयोगिता की सराहना की।समिति अध्यक्ष कमल गुर्जर ने बताया कि मेले में देशभर से कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े व्यापारी शामिल हुए हैं, जो अपने नवीन उत्पाद, आधुनिक उपकरण एवं कैटरिंग से संबंधित सामग्री विशेष छूट दरों पर उपलब्ध करवा रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध होने से स्थानीय कैटरिंग व्यवसायियों को गुणवत्तापूर्ण सामान क्रय करने में सुविधा मिल रही है, जिससे उनके व्यवसाय को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। समिति सचिव नरेश बंदवाल ने बताया कि मेले के साथ मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। शुक्रवार शाम को बॉलीवुड नाइट ‘धुरंधर’ का आयोजन किया गया, जिसमें सूरत से आए प्रसिद्ध गायक कलाकार एवं डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। इससे व्यापार के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर मिला। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी सहयोग कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कैटरिंग व्यवसायी व बनाम पत्रकार संगठन में हुआ रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच संस्कृति, संस्कार व सांस्कृतिक आदान प्रदान करने भारत व चार देशों के बच्चों का 5 जनवरी से उदयपुर में होगा संगम