24 News Update उदयपुर। बड़गांव क्षेत्र में कृषि भूमि हड़पने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुराबड़ तहसील के भलाका गुड़ा निवासी मागीलाल भील ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने उसकी राजस्व ग्राम अम्बेरी स्थित कृषि भूमि को हड़पने के उद्देश्य से धोखेपूर्वक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि आरोपियों ने भूमि के रूपांतरण का झांसा देकर कपटपूर्वक विक्रय पत्र तैयार कराया तथा राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करवा लिए।मामले में बड़गांव उप पंजीयन कार्यालय से संबंधित दस्तावेजों के आधार पर प्रकरण कायम किया गया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर चार आरोपियों—रमेशपुरी गोस्वामी, देवप्रसाद कलासुआ, मुकेश कुमार प्रजापत तथा आशीष धींग—को नामजद किया गया है।मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएन विवाद : 3 घंटे की हाई-लेवल वार्ता के बाद बड़ा फैसला : 28 अप्रैल का आंदोलन स्थगित, प्रशासन ने मांगे 2 दिन टीडी बस स्टैण्ड के पास सड़क हादसा, युवक की मौत, एक घायल