24 News update उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ी कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, परिवादी अशोक सोनी पुत्र गणपतलाल सोनी, निवासी फ्लैट नंबर-104, कोन्वेय हाइट्स, 100 फीट रोड, शोभागपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजस्व ग्राम तितरड़ी, तहसील गिर्वा स्थित खसरा संख्या 2514 के एक भूखंड को खरीदने के लिए आरोपी नरेश गोधा पुत्र विमलचंद गोधा, निवासी 52, अशोक नगर, उदयपुर ने आर्थिक आवश्यकता बताते हुए उसे 6 लाख 90 हजार रुपए में बेचने का प्रस्ताव दिया था।शिकायत के अनुसार, सौदा तय होने के बाद परिवादी ने 29 मई 2018 को पूरी राशि आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी को हस्तांतरित कर दी। भुगतान के बाद जब भी विक्रय विलेख (रजिस्ट्री) कराने की बात कही गई, आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और विभिन्न बहाने बनाता रहा।परिवादी का आरोप है कि आरोपी अब न केवल रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा है, बल्कि उसकी दी गई रकम हड़पने की नीयत से उसी भूखंड को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास भी कर रहा है। शिकायत में इसे विश्वासघात और धोखाधड़ी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।शिकायत की जांच के बाद सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब भुगतान से जुड़े दस्तावेज, आरटीजीएस रिकॉर्ड, भूमि के स्वामित्व संबंधी अभिलेख और दोनों पक्षों के बीच हुए लेन-देन की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेवा भारती के प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का लोकार्पण कल, प्राकृतिक चिकित्सा की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं मकान बेचने के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज