24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 14 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे सेवा की नई बिल्डिंग, नारायण संस्थान के सामने की बताई गई है, जिसकी रिपोर्ट शाम को दर्ज की गई।प्रार्थी अल्पेश परमार (43 वर्ष) पुत्र नाथूलाल परमार, निवासी ज्योति नगर सेक्टर-4 ने रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें चोटिल कर दिया। मामले में दिपांशु पाण्डे, दिव्यांश साहू एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिटी बस में महिला के जेवरात चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज सूरजपोल चौराहे पर महिला के हाथ से सोने की चूड़ी छीनी