24 News Update जयपुर। बारां पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव अंता के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अन्दासू के अनुसार आरोपी की पहचान रिटायर्ड पीएचईडी अधिकारी नरेन्द्र यादव (64) निवासी आर.के. पुरम, कोटा के रूप में हुई है, जिसने उपचुनाव का फायदा उठाते हुए अपने जमीन विवाद के प्रतिद्वंद्वियों को झूठे अपराध में फंसाने के लिए यह फिल्मी षड्यंत्र रचा था। एसपी अन्दासू ने बताया कि गुरुवार, 30 अक्टूबर को अंता विधानसभा प्रत्याशी नरेश मीणा के प्रधान कार्यालय पर रजिस्टर्ड डाक से एक लिफाफा प्राप्त हुआ। चुनाव अभिकर्ता राकेश कुमार गुर्जर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पत्र में पेन से लिखकर नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह (पूर्व सरपंच, नयागांव) को धमकी दी गई थी कि “नरेश मीणा व परिवार में से एक टपकाने पर ₹1 करोड़ मिल रहा है। तू ₹10 लाख मेरे शूटर तक पहुंचा दे तो सुपारी छोड़ सकता हूँ, अन्यथा 02 तारीख को कत्लेआम करना पड़ेगा।” पत्र में यह भी लिखा था कि “शूटर रोहित गोदारा गैंग… नरेश, तेरी बीवी तो विधवा होगी, भीड़ में कुल्हे में गोली लगेगी और मुँह से निकलेगी।” इस रिपोर्ट पर थाना अंता में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और थानाधिकारी महिला थाना दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें साइबर सेल और जिला विशेष टीम को भी शामिल किया गया।गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र चार घंटे में आरोपी को राउंडअप कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार मुल्जिम नरेन्द्र यादव का सीसवाली के विजय थानेवाल और अमित थानेवाल पुत्र राजेन्द्र धाकड़ से करीब 20 वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। नरेन्द्र यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वियों विजय थानेवाल व अमित थानेवाल को झूठा फंसाने के लिए यह चाल चली।उसने स्वयं अपने उल्टे हाथ से धमकी भरा पत्र लिखा और जिला मुख्यालय बूंदी से दो स्पीड पोस्ट (एक नरेश मीणा और एक उनके पिता के नाम से) किए ताकि शक की सुई थानेवाल बंधुओं की ओर जाए। पुलिस को उसके घर की तलाशी में एक और धमकी भरा पत्र मिला, जिसे वह नरेश मीणा की पत्नी सुनीता मीणा को भेजने की तैयारी में था।आरोपी पीएचईडी कोटा में आई.आई.ओ. के पद से रिटायर्ड Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 20 साल बाद पुलिस के हाथ आया ‘‘जानू’’ *डीजीपी राजीव शर्मा खुद दौड़े पुलिसकर्मियों के साथ — जयपुर में गूंजा एकता का संदेश*