24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 को उदयपुर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में उदयपुर शहर की सुरक्षा, यातायात और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। विधायक ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में मजबूत कदम करार दिया। आयड़ चौकी से थाना बनने तक का सफरविधायक ताराचंद जैन ने कहा कि बजट में आयड़ पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने की घोषणा उदयपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। आयड़ क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ ही अति संवेदनशील क्षेत्र भी है, जहां वर्षभर धार्मिक आयोजन और जनसमूह रहता है।थाना बनने से यहां पुलिस बल की संख्या बढ़ेगी और निरीक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति होगी, जिससे क्षेत्र में निगरानी सुदृढ़ होगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आयड़ को थाना बनाने के लिए वे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयासरत थे और इस संबंध में वित्त मंत्री को कई बार पत्र लिखकर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया गया था। अंततः सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया। सिग्नल-फ्री उदयपुर की दिशा में कदमविधायक जैन ने कहा कि बजट में उदयपुर को सिग्नल-फ्री बनाने की घोषणा शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा निर्णय है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और शहरवासियों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। झूलते तारों से मिलेगी निजातबजट में 8 करोड़ रुपये की लागत से शहर में केबलों को अंडरग्राउंड करने की घोषणा को भी विधायक ने अहम बताया। उन्होंने कहा कि शहर में कई स्थानों पर झूलते तार हादसों का कारण बन रहे थे। इस मुद्दे को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से वित्त मंत्री के संज्ञान में लाया था, जिस पर बजट में सकारात्मक निर्णय लिया गया।इस योजना से उदयपुर को सुरक्षित और व्यवस्थित शहरी स्वरूप मिलेगा। अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएंविधायक ने बताया कि बजट में उदयपुर के लिए—आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक विश्राम गृहवन्य जीवों के उपचार के लिए स्पेशलाइज्ड सेंटरशहर में नॉइज़ मॉनिटरिंग स्टेशनजैसी घोषणाएं भी की गई हैं, जो स्वास्थ्य, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं को मजबूत करेंगी।मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए ताराचंद जैन ने कहा कि यह बजट किसान, गृहिणी, मजदूर और युवाओं सहित हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट उदयपुर सहित पूरे राजस्थान के विकास को नई दिशा देगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कांग्रेस का बजट पर तीखा हमला: “यह विकास का दस्तावेज नहीं, जनता की आंखों में धूल झोंकने की कवायद” “नौकरी देने वाला बने युवा” बयान युवाओं के जख्मों पर नमक— माकपा