Site icon 24 News Update

तालाब में नहाने गया युवक डूबा, दूसरे दिन मिला शव

Advertisements

24 News update बांसवाड़ा। जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के सेनावासा में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक रविवार शाम को तालाब गया था और देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
मृतक की पहचान बापुलाल पुत्र नारायण लाल अहारी (30) निवासी जेतोरपाड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बापुलाल को तैरना नहीं आता था और वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे डूब गया।
सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। सोमवार सुबह टीम ने फिर से तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।
सेनावासा चौकी प्रभारी महेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version