सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती डूंगरपुर मार्ग पर स्थित वरदा थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 माह से लापता एक युवक का जंगल में सडी-गली हालत में शव मिला। परिजनों ने मौत पर संदेह व्यक्त किया। शव पूरी तरह से गल गया तथा केवल कंकाल बचा था। मृतक के कपड़ों व चप्पल के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की। शव (कंकाल) को नगर के राजकीय चिकित्साल मोर्चरी में लाकर रखा गया जिसका पोस्टमार्टम किया गया।
वरदा पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार कंतरी फला नालवाडा निवासी हरिलाल पुत्र मावजी डामोर ने रिपोर्ट दी व बताया कि दिनांक 16 मई 2025 को रात्रि में उसका बड़ा भाई लक्ष्मण पुत्र मावजी डामोर घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार को प्रार्थी हरिलाल को सूचना मिली कि लक्ष्मण सागर बांध के पास अंबे माता मंदिर के सामने भवानपुरा के नारमंगरा जंगल में कंजडी के पेड़ के नीचे पहाड़ों पर एक पुरानी सडी गली लाश मिली है। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो शव पुरी तरह से सड़ा हुआ था जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था, केवल शरीर का कंकाल बचा था। वहीं, पास में ही पडे कपड़ों व चप्पल के आधार पर मृतक की पहचान प्रार्थी हरिलाल ने उसके बड़े भाई लक्ष्मण के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां परिजनों ने लक्ष्मण की मौत पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो माह से लापता युवक का कंकाल मिला

Advertisements
