24 News Update उदयपुर। प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर टाइगर हिल स्थित श्री संस्कार भवन में रक्तदान, पौधरोपण और भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन की ओर से किया गया। रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। साथ ही 501 पौधे लगाए और वितरित किए गए। शाम को महाराणा भूपाल जनरल अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक ताराचंद जैन, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व देहात भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, शहर भाजपा उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, भाजपा नेता रामकृपा शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व पार्षद गिरीश श्रीमाली, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली उपस्थित रहे।इसके अलावा श्रीमाली समाज से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, होटल व्यवसायी जितेन्द्र श्रीमाली, देवेन्द्र श्रीमाली, जयंत ओझा, सतीश श्रीमाली, राजेन्द्र श्रीमाली, गणेशलाल जी श्रीमाली, भावप्रकाश दषोत्तर, जमनालाल श्रीमाली, नर्बदाशंकर श्रीमाली, जयंत श्रीमाली, मयंक श्रीमाली, मानस ओझा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।नटराज किड्स प्लेनेट स्कूल की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 501 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. श्रीकांत शर्मा और श्वेता श्रीमाली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और आगंतुकों को पौधे वितरित किए गए। भोजन वितरण सेवा में जतिन श्रीमाली, रविन्द्र श्रीमाली, मधुसूदन बोहरा, डॉ. देवेन्द्र श्रीमाली, भूपेंद्र श्रीमाली, दुष्यंत श्रीमाली और प्रो. श्रीमाली के परिजन व इष्ट-मित्र शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रो. विजय श्रीमाली को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देहात कांग्रेस की अहम बैठक 23 जुलाई को, संभाग प्रभारी घनश्याम मेहर व प्रभारी इंदिरा मीणा होंगे शामिल विद्या भवन के 94वें स्थापना दिवस पर निकली ढाई किलोमीटर लंबी रैली, स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध, स्वावलंबी उदयपुर का दिया संदेश