24 News Update बांसवाड़ा. घाटोल पंचायत समिति के वार्ड एक में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। रविवार को हुए उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिश भोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारत आदिवासी पार्टी के सुरेश कुमार बरगोट को 501 वोट से हराया कांग्रेस के प्रताप भाई तीसरे नंबर पर रहे। इस जीत को भाजपा के लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि यह पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की संगठनात्मक दक्षता और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ का प्रमाण भी मानी जा रही है। बांसवाड़ा जिले में घाटोल में पंचायत समिति के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।घाटोल पंचायत समिति के वार्ड 1 में 1310 वोट भाजपा के प्रत्याशी कीर्तिश भोई को मिले और 809 वोट बाप पार्टी के प्रत्याशी को मिले। कांग्रेस को 766 वोट और नोटा पर 36 लोगों ने वोट किया। भाजपा की जीत के बाद जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने प्रत्याशी कीर्तिश भोई का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जीत की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और पूंजीलाल गायरी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। गौरतलब है कि यह क्षेत्र खुद भाजपा ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी का गृह क्षेत्र है, वे पूर्व मब घाटोल विधानसभा क्षेत्र से जिला मंत्री रहे हैं। इस उपचुनाव की जीत को उनके नेतृत्व में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से ग्रामीण इलाकों में भाजपा के लिए जो राजनीतिक जमीन तैयार हो रही थी, वह अब वोटों में बदलती नज़र आ रही है। मेरे कार्यकर्ता ही मेरी पूंजी हैं: पूँजीलाल भाजपा ज़िला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने जीत के बाद कहा,“यह जीत आमजन के विश्वास की जीत है। हमने विकास, पारदर्शिता और सेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था और जनता ने हमारे काम पर मोहर लगाई है। मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरी पूंजी हैं। “ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस उपचुनाव की जीत से आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा को मनोबल मिलेगा और संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में मायूसी देखी गई है, जिसे अब अपने रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। इस जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि बांसवाड़ा जिले की राजनीति में पूंजीलाल गायरी एक मज़बूत जनाधार और नेतृत्व क्षमता वाले नेता के रूप में उभरे हैं। घाटोल की जनता ने उन्हें और उनकी पार्टी को जो समर्थन दिया है, वह आने वाले चुनावों की दिशा भी तय कर सकता है। मुख्य बिंदु: भाजपा प्रत्याशी की शानदार जीतपूंजीलाल गायरी के क्षेत्र में मिली सफलताकार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौलविपक्ष में हताशा और आत्मचिंतन की ज़रूरतयह जीत न केवल भाजपा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह संकेत भी है कि जनविश्वास एक बार फिर उनके पक्ष में लौट रहा है। घाटोल की धरती से उठी यह राजनीतिक बयार आने वाले समय में और भी बड़ा असर दिखा सकती है। इस सीट का गणित :घाटोल पंचायत समिति के वार्ड एक में रविवार को हुए चुनाव में 47.7 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कांग्रेस से प्रताप भोई, भाजपा से कीर्तिश भोई और बीएपी के सुरेश बरगोट चुनाव लड़ रहे थे। इस वार्ड में मोटागांव व मोटाटांडा पंचायतें हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में 68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां कांग्रेस के मांगीलाल ने भाजपा के यशवंत को 578 वोटों से हराया था। यह सीट पंचायत समिति सदस्य व उप प्रधान मांगीलाल जैन के निधन से सीट खाली हुई थी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साली से थे अवैध संबंध, किसी और से बात करने पर जीजा ने साली की जंगल में ले जाकर कर दी हत्या, शव दफनाया बांसवाड़ा के पर्यटन को लगेंगे पर कलक्टर डॉ. यादव ने मोबाइल एप ‘सफर बांसवाड़ा’ को किया लांच