कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। वीर शिरोमणि मेवाड़ रतन महाराणा प्रताप की 485 वीं जन्म जयंती के अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान व महासभा के अध्यक्ष ठा. नारायणसिंह बडौली के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस वाहन रैली में बड़ी संख्या में दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर सवार सैकड़ों लोग केसरिया ध्वज लिए हुए महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली एवं शोभायात्रा राजमाता सिंधिया मार्ग स्थित राजपूत छात्रावास से आरम्भ होकर आदर्श कालोनी, स्वामी विवेकानन्द सर्किल, कैची चौराहा, दशोरा तिराहा, डाक बंगला रोड़, माल गोदाम रोड़, शास्त्री मार्किट, सब्जी मंडी चौराहा, मोती बाजार, चित्तौड़ी दरवाजा, कैंची चौराहा, चंदन चौक, परसुराम सर्कल, शेखावत सर्कल होते हुए उदयपुर मार्ग पर महाराणा प्रताप सर्किल पर पहुंची। इस रैली का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा के स्वागत किया गया।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में शेखावत सर्कल पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया। यहां विधायक कृपलानी एवं क्षत्रिय महासभा के संरक्षक ठा. नारायण सिंह बड़ौली के द्वारा पूर्व उप राष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, निवर्तमान पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा, ओमनाथ, अनुराग अग्रवाल, रतन वैष्णव, राहुल वसीटा, मनोज माली, गोपाल अग्रवाल, कैलाश सेन, गणपत गवारिया, अंतरिक्ष साहू आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जन्म जयंती क्षत्रिय महासभा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा एवं वाहन रैली के महाराणा प्रताप सर्किल पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी विधायक श्रीचंद कृपलानी के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इस अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता और वचन की एक अद्भूत मिसाल का नाम है, महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। ऐसे महापुरूषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कृपलानी ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के जीवन व शिक्षाओं पर चलते हुए हमें देश की मजबूती के लिए काम करना होगा। महाराणा प्रताप ने जो कुर्बानी दी उसकी इतिहास में कहीं मिसाल नही मिलती। अब समय आ गया है कि देश में ऐसे संस्कार का वातावरण तैयार किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले।इस अवसर पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित क्षत्रिय महासभा के सदस्यों एवं राजपूत समाजजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप अमर रहे तथा जिंदाबाद के जयघोष लगाए।इस अवसर पर क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष शिवराज सिंह धीनवा, उपाध्यक्ष दीपक सिंह बड़ौली, कुलदीप सिंह झाला, रणजीत सिंह नारेला, जगपाल सिंह टीलाखेडा, गजेंद्र सिंह नेडिया, कमल सिंह धीनवा, शैलेन्द्र सिंह कदमाली, राजेन्द्र सिंह मांगरोल, समंदर सिंह जेके सहित बड़ी संख्या क्षत्रीय समाज एवं आमजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीएमश्री राउमाविनिंबाहेड़ा के छात्र-छात्राएं समाज सेवा शिविर में समाजसेवा के कार्य करते हुए कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह आयोजित