उदयपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर शहर की ओर से नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर, उप महापौर और पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। बोहरा गणेश चौराहा स्थित गणपति वाटिका में जिला अध्यक्ष गोपाल सालवी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

समारोह में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महापौर पारस सिंघवी, उप महापौर दिनेश भट्ट, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल चंडालिया, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, निकाय चुनाव संयोजक रजनी डांगी, महामंत्री देवीलाल सालवी और मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव को पगड़ी एवं उपरना पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किए गए। निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया गया। मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित पार्षदों का भी अभिनंदन किया।

संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक मनोहर चौधरी, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल, कार्यक्रम संयोजक सुरेश सालवी, सहसंयोजक पुष्कर मेघवाल और एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभु गमेती सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

समारोह में पार्षद निशा सालवी, रचना शर्मा, सारिका सालवी, लता नायक, वंदना प्रजापत, मनोज साहू, विजय आहुजा, किरण कुमार जैन, राजेंद्र गखरेजा, निर्मला पालीवाल, विशाखा खवास और नरेश वैष्णव सहित अन्य पार्षदों का अभिनंदन किया गया। पूर्व पार्षद छोगालाल भोई, भंवर सालवी, मुकेश शर्मा, भरत जोशी, सुनील जैन, लोकेश जोशी, प्रहलाद चौहान, रमेश जीनगर, सत्यनारायण मोची, रोशन वसीटा, देवेंद्र परमार, बलवंत कुरड़िया, कैलाश निमावत, राजेश चौहान, रमेश सोनार्थी, धर्मेंद्र सालवी, हेमंत, कमलेश, गुलाब तसीवाल, भरत सिंह चौहान, नरेंद्र सालवी, मुकेश, मनोज दवे, ओंकार जोशी, रोशन गायरी, अरुण पालीवाल, सुरेंद्र सिंह, रवि वसीटा, दिलीप भाटी और जितेंद्र निमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading