कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्राओं का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के प्रतिनिधि पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
महेश नवमी के अवसर पर बुधवार को श्री हनुमान मंदिर मोती बाजार एवं श्री राम जानकी मंदिर (हाथीवाला मन्दिर) से माहेश्वरी समाज द्वारा विशाल शोभायात्राएं निकाली गई। इन शोभायात्राओं का चित्तौड़ी दरवाजा क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करने के साथ ही भगवान शिव के चित्र व बर्फ से निर्मित शिवलिंग पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, पुष्कर सोनी, महिपाल सिंह राणावत, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा, सतीश बाबेल, रमेश वैष्णव, निवर्तमान पार्षद जगदीश माली, रतन वैष्णव, नगर मंत्री कालू सेन, भाजयुमो नगर महामंत्री आशीष टांक, अंतरिक्ष साहू, कैलाश सेन, भारत वैष्णव, संजय शर्मा, अजय नागदा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.