24 News Update खेरवाड़ा, पंचायत समिति के वार्ड क्रमांक 12 खेरवाड़ा क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य हेतु सोमवार को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेश मोची ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी किरण पाल को प्रस्तुत किया । प्रातः 10:00 बजे कस्बे के नए बस स्टैंड परिसर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची उपखंड कार्यालय पहुंचे तथा निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। मार्ग में कस्बा वासियों ने भाजपा प्रत्याशी का माल्यार्पण कर तथा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ नेता पारस जैन , बजरंग अग्रवाल ,जिला मंत्री अमित कलाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी,मंडल अध्यक्ष ईश्वर मीणा , दुर्गा भगोरा, नवीन रावल , वालसिंह सिसोदिया , हांजाराम , मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी,मुकेश गामोठ,अमृत मीणा , मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, बदामीलाल सुथार ओमप्रसाद व्यास, नाथूलाल मीना , प्रेमचंद कलाल ,मंडल मंत्री गजेंद्र कलाल , रोनक जैन ,समाज सेवी शंकर लाल पंचाल, भूपेन्द्र जैन , हरीश पानेरी, रणछोड़ व्यास ,दीपचंद शर्मा, रामलाल पटेल ,मंजू लक्षकार ,मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, भाजयुमो मंडल मंत्री राजेंद्र खराड़ी, भावनेश मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य बंधु उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति के वार्ड क्रमांक 12 के सदस्य राधेश्याम गर्ग के निधन के वजह से यह उप चुनाव होने जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 15 वर्ष पूर्व बनी सड़क पर उगी घास, कई जगह हुए गहरे गड्ढे रास्ता रोक कर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज