24 News Update चेन्नई, 7 अक्टूबर। एअर इंडिया की चेन्नई-कोलंबो फ्लाइट मंगलवार को इंजन से पक्षी टकराने (बर्ड हिट) की घटना के कारण खतरे में पड़ गई। विमान जब चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, तभी इंजन से आवाज आने लगी। पायलट ने तत्काल सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारा।घटना के समय विमान में 158 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने चेन्नई से कोलंबो जाने वाली वापसी उड़ान फिलहाल रद्द कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और इसे आगे उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।एयरलाइन ने 137 यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की, जो बाद में कोलंबो रवाना हुई। विमान में हुए नुकसान का आकलन एअर इंडिया की टेक्निकल टीम कर रही है। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA की टीम भी घटना की रिपोर्ट तैयार कर रही है।बर्ड हिट क्या है?एविएशन में ‘बर्ड हिट’ तब होता है जब कोई पक्षी उड़ते या उतरते विमान से टकरा जाता है। अक्सर यह एयरपोर्ट के आसपास खुले कचरे या पेड़ों के कारण होता है। ऐसी टक्करों से विमान के इंजन और नोज को नुकसान पहुँच सकता है।पिछली घटनाओं का संदर्भ4 सितंबर: विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस IX2011 फ्लाइट के टेकऑफ़ के दौरान एक पक्षी से विमान का नोज क्षतिग्रस्त हुआ।2 सितंबर: नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो 6E812 फ्लाइट में भी पक्षी टकराया, जिससे विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उस समय विमान में 272 यात्री सवार थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमेरिकी सेना में दाढ़ी प्रतिबंध: सिखों की धार्मिक आस्था पर हमला, SGPC और संगठनों ने किया विरोध मुंगेरीलाल ट्रम्प के हसीन सपने चूर : वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार