Site icon 24 News Update

संजय गार्डन के सामने से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर संजय गार्डन के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चुराकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, अहमद हुसैन कॉलोनी, मल्लातलाई निवासी सकूर खान (50) ने रिपोर्ट में बताया कि 13 अप्रैल को उनकी मोटरसाइकिल संजय गार्डन के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
घटना की रिपोर्ट 23 अप्रैल को अम्बामाता थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

Exit mobile version