Site icon 24 News Update

हिरण मगरी में बाइक चोरी, सुबह घर के बाहर से ले उड़े बदमाश

Advertisements

24 News Update उदयपुर। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। मनवाखेड़ा निवासी कमलेश पालीवाल (52) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार घटना 29 मार्च सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति वाहन लेकर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट 1 अप्रैल को हिरण मगरी थाने में दर्ज की गई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।
मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

Exit mobile version