Advertisements
24 News update उदयपुर। उदयपुर में अस्पताल परिसर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर के पास राडाजी मंदिर क्षेत्र में खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार सेमारी थाना क्षेत्र के सुरखंड का खेड़ा निवासी 26 वर्षीय नितिन पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ट्रॉमा सेंटर वार्ड के सामने खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक चोरी कर ली।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना 8 अप्रैल की है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को सौंपा गया है।

