Site icon 24 News Update

रिश्तेदारी में गया युवक, रात में चोरी हुई बाइक; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के नाई थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की एक और घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आए युवक की बाइक अज्ञात चोर रात के समय चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुखेर थाना क्षेत्र के रामा निवासी 43 वर्षीय हरिसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 मार्च को नाई क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ27 AZ 4764 बाहर खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद 7 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दी गई। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और बाइक चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version