24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसड़ावन में राजस्थान सरकार की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु चलाई जा रही निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रधानाचार्य रतनलाल मेघवाल की अध्यक्षता एवं विधायक प्रतिनिधि राजेश जैन,लसड़ावन प्रशासक रमेश बोरीवाल,पूर्व सरपंच कमलेश चावत के आतिथ्य में कक्षा 9 में अध्ययनरत 18 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन लाल मेघवाल के नेतृत्व में स्टाफकर्मियों द्वारा अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।विधायक प्रतिनिधि राजेश जैन लसड़ावन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाना है।उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने,अनुशासन बनाए रखने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है और इससे ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।कार्यक्रम में पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भेरू लाल धाकड़,वार्ड मेम्बर प्रतिनिधि व बूथ अध्यक्ष हीरा लाल माली,एस सी मोर्चा मण्डल महामन्त्री जगदीश सालवी,आईटी संयोजक राहुल टांक,विद्यालय स्टाफ के फूलचन्द रैगर,रमेश जोगी,दिनेश कुमार,संगीता नायक,बद्रीलाल जाट,दर्शना धाकड़,हेमराज मीणा, कान्तिलाल लखारा,जयमल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निंबाहेड़ा में महिला, गर्ल्स एवं किड्स की शानदार भागीदारी के साथ जैन प्रीमियर लीग-2026 का सफल आयोजन विश्व कविता दिवस पर काव्यांजलि समारोह आयोजित