उदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने सेवाश्रम इलाके में घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और फ्रोंक्स (नेक्सा) कार जब्त की हैं। अनुसंधान पूरा होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पूर्व छवि शर्मा के सुपरविजन में भूपालपुरा थानाधिकारी रतन सिंह मय टीम ने कार्रवाई की। पैसों के लेनदेन के विवाद में घर में घुसे पुलिस के अनुसार 1 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे सेवाश्रम स्थित मयूर होटल सर्विस रोड पर हीरालाल के किराये के मकान में पांचों आरोपी अनधिकृत रूप से घुस गए। पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान आरोपियों ने हीरालाल के साथ मारपीट की। मामले की सूचना मिलने के बाद भूपालपुरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल वाहनों को भी जब्त किया गया। हत्या के प्रयास से लेकर जुआ एक्ट तक के मामले दर्ज गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण नन्दा उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. जसपाल सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी आजाद नगर, सेक्टर-3, हिरणमगरी शामिल है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और जुआ एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी काव्य सिंधल उर्फ शानु पुत्र स्व. पन्नालाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामपुरा, अम्बामाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित सात गंभीर मामले दर्ज हैं। तीसरा आरोपी कैलाश गुर्जर पुत्र उदयलाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी मावली, हाल हिरणमगरी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट से जुड़े छह मामले दर्ज बताए गए हैं। चौथा आरोपी संजय सुथार पुत्र स्व. कैलाश चन्द्र, उम्र 23 वर्ष, निवासी पानेरियों की मादड़ी, हिरणमगरी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पांचवें आरोपी की पहचान भावेश खोईवाल पुत्र कमलेन्द्र, उम्र 25 वर्ष, निवासी गंगापुर, भीलवाड़ा, हाल सेवाश्रम, उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में अनुसंधान पूरा किया और न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चुनावी नाकाबंदी में 1.7 किलो चांदी पकड़ी, दो गिरफ्तार